दूसरे चरण का प्रचार थमा, 38 सीटों पर वोटिंग 20 को, अधिकांश सीटों पर कांटे का मुकाबला

Location: रांची

रांची:  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। 38 सीटों पर प्रचार सोमवार की शाम 5:00 बजे को समाप्त हो गया। इस साइलेंट पीरियड में प्रचार कार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मतदान वाले क्षेत्र में चुनाव प्रचार आदि के लिए बाहर से गए राजनीतिक नेता, कार्यकर्ता को वह जगह तत्काल छोड़ देना है। वे ही वहां रह सकेंगे, जो उस क्षेत्र के मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग की स्पष्ट गाइडलाइन है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति मतदान वाले क्षेत्र में नहीं रहेगा। इसे लेकर जिला प्रशासन होटल आदि की भी जांच करेंगे। बाहरी लोगों के मिलने पर वैधानिक कार्रवाई होगी। इसमें बीमारी की हालत में छूट के लिए मेडिकल बोर्ड के परीक्षण के परिणाम के आधार पर निर्णय होगा। सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी 20 नवंबर की शाम पांच बजे तक काउंटिंग एजेंट के लिए आवेदन दे दें। उसके बाद के आवेदनों पर विचार नहीं होगा। 20 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। साथ ही हर मतदान केंद्र की लाइव निगरानी के लिए मतदान केंद्र के भीतर और बाहर दो कैमरे लगाये गए हैं। वेबकास्टिंग के माध्यम से इसकी सतत निगरानी जिला से लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय तक से की जाएगी। 38 विधानसभा सीटों पर कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जामताड़ा के मिहिजाम स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम के मतदाताओं के सुगम मतदान के लिए स्नेहपुर सामुदायिक भवन, हांसीपहाड़ी में सहायक मतदान केंद्र का निर्माण किया गया है। यहां कुष्ठ पीड़ित कुल 57 मतदाता हैं। मतदान के दिन सभी प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि से बाहर अपना कैंप लगाना है। कैंप में पार्टी और प्रत्याशी से जुड़ा कोई पोस्टर, सिंबल आदि नहीं लगाना है। वहां से वे मतदाताओं को सादे कागज पर उनका सीरियल नंबर दे सकते हैं।  उन्होंने कहा कि मतदान की निजता अनिवार्य है। इस स्थिति में मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाना, फोटो लेना, वीडियो बनाना अवैध है। ऐसा करते पकड़े जाने पर सजा का भी प्रावधान है। 38 को जहां वोटिंग होगी वहां अधिकांश सीटों पर कांटे का मुकाबला है इंडिया और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा फाइट है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!