दिशोम गुरुजी नें दिया रंका अनुमंडल और डंडा प्रखंड :: झामुमो

Location: Garhwa

गढ़वा जेएमएम के नेताओं नें प्रेस नोट जारी कर पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह को याददाश्त ठीक करनें की सलाह दी है। झामुमो के जिला प्रवक्ता कार्तिक पाण्डेय और रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता नें कहा है कि रंका को अनुमंडल बनानें का श्रेय सिर्फ और सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा को जाता है।

तात्कालीन मधु कोड़ा सरकार में उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री रहे झामुमो विधायक दल के नेता स्व. सुधीर महतो की अनुशंसा पर मधु कोडा कैबिनेट की अंतिम बैठक में रंका और जगन्नाथपुर को अनुमंडल बनाने पर मुहर लगी थी। और चार अक्टूबर 2008 को तब के मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो आदरणीय शिबू सोरेन के कर कमलों से रंका अनुमंडल और डंडा ब्लाॅक का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया है। उस समय सरकार के सहयोगी दल रहे राजद विधायक के तौर पर समारोह में उपस्थित रहने से कोई अनुमंडल और प्रखंड बनाने का श्रेय लेना चाहे तो यह काफी हास्यास्पद है। आदिम समाज बहुल्य भंडरिया, चिनियां, रमकंडा, बरगड के लोगों की सुविधा के लिए झामुमो नें 1998 से जैक उपाध्यक्ष और तात्कालिक झामुमो नेता सूरज मंडल के रंका दौरे के समय से किया है। अनुमंडल की मांग काफी पुरानी थी जिसे झामुमो नेता रहे स्व. सुबोध कुमार और मो. जुबैर नें गुरुजी शिबू सोरेन के साथ उस समय की मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी की थी और उस आवेदन पर बिहार मुख्यमंत्री सचिवालय की चिट्ठी आज भी सुरक्षित है।
ऐसे मे एक विधायक रहे नेता का यह कहना कि रंका अनुमंडल और डंडा ब्लाॅक हमने बनाया यह अपने मुंह मियां मिट्ठू वाली कहावत सिद्ध होता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!