देवघर में शिक्षक ने प्रधान शिक्षिका को मारी गोली, हालत गंभीर, कमीशन नहीं मिलने से नाराज था

Location: रांची

रांची/देवघर : देवघर में गुरुवार को एक पारा शिक्षक ने एमडीएम में कमीशन न मिलने पर  स्कूल की प्रधान शिक्षिका को जान से मारने के उद्देश्य से गोली मार दी। शिक्षिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना देवधर के मोहनपुर प्रखंड स्थित चितरपोका उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुई।
दोपहर में एक पारा शिक्षक ने अपने प्रधान शिक्षिका को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल अवस्था में प्रधान शिक्षिका चांदनी कुमारी को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली उनके हाथ में लगी है, जहां ओटी में ऑपरेशन किया गया है। वही घटना के बाद आरोपी शिक्षक शैलेश कुमार यादव स्कूल से फरार हो गया है। स्कूल परिसर में गोलीबारी से छात्र-छात्राओं के बीच दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी पाकर मोहनपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

“गोलीबारी के बाद आरोपी पारा शिक्षक स्कूल से फरार”

गोलीबारी के बाद स्कूल के सारे बच्चे भी डर से अपने-अपने घर चले गए हैं। घायल प्रधान शिक्षिका के मुताबिक, पारा शिक्षक शैलेश यादव मध्यान भोजन (एमडीएम) योजना के पैसे में हिस्सा मांग रहा था। प्रधान शिक्षिका  ने पैसे देने से इनकार किया तो शिक्षक ने क्लासरूम में घुसकर प्रधानाध्यापिका को सरेआम गोली मार दी। प्रधानाध्यापिका चांदनी कुमारी ने बताया कि शिक्षक शैलेश यादव स्कूल में उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। इसी नियत से शिक्षक ने गोली चलाई, लेकिन संयोग से गोली हाथ में लग गई, जिससे उनकी जान बच गई।
“क्लासरूम में मारी गोली, कई बच्चे हैं चश्मदीद”

यह वारदात उस समय घटी जब प्रधान शिक्षिका चांदनी कुमारी क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थी। अचानक शिक्षक शैलेश यादव हाथ में रिवाल्वर लेकर घुस गया और बिना कुछ कहे-सुने शिक्षिका पर गोली चला दी। क्लास में मौजूद कई बच्चे इस घटना के चश्मदीद बताये जा रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!