कांग्रेस में मंत्रियों के नाम को लेकर नहीं बनी सहमति, कल अकेले शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, आलमगीर आलम की पत्नी को लेकर मामला फंसा

Location: रांची

रांची: कांग्रेस में मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर खींचतान जारी है। कई विधायकों की दावेदारी के कारण कांग्रेस आलाकमान मंत्रियों का नाम नहीं तय कर पा रहा है। कांग्रेस की ओर से मंत्रियों की सूची देने में विलंब के कारण हेमंत सोरेन गुरुवार को चौथी बार अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अब दिसंबर के पहले सप्ताह में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कांग्रेस नेतृत्व ने हेमंत सोरेन को अकेले ही शपथ लेने की सलाह दी है। इसलिए हेमंत सोरेन अकेले शपथ लेंगे। हेमंत सरकार पार्ट 2 में भी कांग्रेस के चार मंत्री होंगे। चार मंत्री पद के लिए कांग्रेस से 7 से 8 लोग प्रबल दावेदार हैं। इसलिए कांग्रेस को नाम तय करने में परेशानी हो रही है। इधर खबर है की जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम अपनी पत्नी निशत अलम को भी मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते हैं। निशत आलम आलम पाकुड़ से सर्वाधिक 86000 वोटों से जीतकर आई हैं। आलमगीर आलम की वजह से मामला फंस गया है। इधर इरफान अंसारी भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस में अल्पसंख्यक कोटे से एक ही मंत्री बनाया जाना हैहै। इसलिए कांग्रेस आलाकमान की परेशानी बढ़ गई है। आलमगीर आलम का पार्टी में कद बड़ा है। पहुंच ऊपर तक है। इसलिए उनकी दावेदारी मजबूत है। आलमगीर आलम चाहते हैं कि जब वह गर्दिश में हैं तो पार्टी उनके साथ खड़ी रहे। इधर, इरफान के विरोधी भी चाहते हैं कि वह फिर से मंत्री न बनें। कांग्रेस में ही एक गुट उनका विरोध कर रहा है। अपने बयानों को लेकर वह हमेशा विवादों में रहते हैं। पार्टी नेतृत्व उनके नाम पर विचार कर रहा है कि क्या किया जाए। झामुमो के भी अंदर से इरफान का विरोध हो रहा है। सरकार में माले की भूमिका क्या होगी यह अभी तय नहीं है। माले ने सरकार में शामिल होने न होने को लेकर 29 तारीख को बैठक बुलाई है। इधर राजद से सुरेश पासवान और संजय यादव प्रबल दावेदार हैं। राष्ट्रीय जनता दल का एक मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल होगा। झामुमो के मंत्रियों का नाम खुद हेमंत सोरेन तय करेंगे। इसलिए हेमंत सोरेन को बहुत परेशानी नहीं हैं। दावेदार तो कई हैं लेकिन फैसला हेमंत सोरेन को लेना है। वह जिसको चाहेंगे वही मंत्रिमंडल में शामिल होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!