विधानसभा का सत्र 9 दिसंबर से, स्टीफन मरांडी बने प्रोटेम स्पीकर, हेमंत सोरेन ने पहली कैबिनेट की बैठक में लिए कई फैसले

Location: रांची

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनें। मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने अकेले ही शपथ ली। हेमंत सोरेन राज्य के 14 वे मुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेजस्वी यादव सहित कई नेता शामिल हुए।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। विधानसभा का सत्र 9 से 12 दिसंबर तक चलेगा। सत्र में सरकार विश्वास मत हासिल करेगी और विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। विधायकों को शपथ दिलाने और विधानसभा की कार्रवाई संचालित करने के लिए वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। कैबिनेट की बैठक में दिसंबर से मईयां सम्मान योजना के तहत ₹2500 देने का फैसला लिया गया। साथ ही जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से ली जाने वाली भर्ती  परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी करने का फैसला लिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!