डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ

Location: Garhwa

बंशीधर नगर

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से रविवार से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रथम दिन कुंबा खुर्द, जमुआ व कोरेया गांव के 85 वर्ष से ऊपर के छह वरिष्ठ महिला-पुरुष मतदाताओं ने पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग मनपसंद विधायक चुनने के लिए किया। बताते चलें कि इस बार विधानसभा चुनाव में 85 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर बैठे डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा चुनाव आयोग की ओर से प्रदान किया गया है। मतदान के लिए मतदान केंद्र जाने में असमर्थ वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा बहाल किया गया है। डाक मतपत्र के माध्यम से प्रथम दिन घर बैठे कोरेया गांव निवासी वरिष्ठ मतदाता विश्वनाथ यादव, परमेश्वर यादव व सोमनाथ यादव, जमुआ गांव के हरिजन टोला निवासी बचिया देवी पति बलराम राम तथा कुंबा खुर्द गांव के खरियाहा टोला निवासी काला देवी पति सुखी सिंह व अकरा टोला निवासी समुंद्री देवी पति जगत उरांव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान कराने के लिए प्रथम मतदान अधिकारी रंजीत कुमार सिंह, द्वितीय मतदान अधिकारी अंजनी कांत तिवारी व माइक्रो आब्जर्वर श्रवण टोपनो प्रतिनियुक्ति थे। 

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!