चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला उठाया, झामुमो ने दिसंबर में चुनाव कराने की मांग की

Location: रांची

रांची : चुनाव आयोग की टीम मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आज दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंची। पहले दिन टीम के सदस्यों ने प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव कराए जाने पर उनके साथ विचार विचार विमर्श किया और उनकी राय ली। आयोग की टीम ने आज अलग-अलग ग्रुप से चार बैठक की। बैठक रेडिसन ब्लू होटल में हुई। भाजपा की ओर से बैठक में शामिल राकेश कुमार ने बांग्लादेश घुसपैठियों द्वारा संथाल परगना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड के आधार मतदाता सूची में नाम शामिल कराए जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार कई विधानसभा क्षेत्र में 123% तक मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। यह गंभीर मामला है। इसलिए आयोग मतदाता सूची की जांच कराकर फर्जी मतदाताओं का नाम सूची से बाहर करें। जांच पड़ताल के बाद ही चुनाव कराया जाए। भाजपा की ओर से इस संबंध में आयोग को लिखित ज्ञापन भी दिया गया है। भाजपा की ओर से भी प्रमुख पर्व त्योहार को ध्यान में रखकर चुनाव की तिथि निर्धारित करने की मांग की गई। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बैठक में शामिल पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दिसंबर में चुनाव कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार को ध्यान में रखकर चुनाव की घोषणा की जाए। उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा बलों की कम से कम तैनाती की बात कही। कांग्रेस की ओर से बैठक में मौजूद विनय सिन्हा दीपू और शशि भूषण राय ने एक चरण में चुनाव कराने की मांग की। कांग्रेस की ओर से भी कई सुझाव दिए गए। आजसू सहित अन्य दलों की ओर से भी चुनाव आयोग को सुझाव दिए गए। आयोग की टीम कल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। बैठक में जिलों के डीसी एसपी भी शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ दोनों चुनाव आयुक्त भी टीम में शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!