गढ़वा जिले में विगत जुलाई माह में चौकीदारी पद पर सीधी बहाली हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसे निर्धारित तिथि तक जिला सामान्य शाखा कार्यालय में निबंधित डाक के माध्यम से भेजना अनिवार्य था। इसी के निमित्त गढ़वा जिले में चौकीदारी नियुक्ति हेतु आमंत्रित आवेदन पत्रों के स्कूटनी के उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण करते हुए लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश-पत्र अपलोड करने की तिथि 18 सितंबर 2024 तथा गढ़वा जिले के आधिकारिक वेबसाइट www.garhwa.nic.in पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके उपरांत लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 23 सितंबर 2024 को पूर्वाह्न 07:30 से 08:30 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। ततपश्चात परीक्षाफल की घोषणा दिनांक 24 सितंबर 2024 को किया जाएगा। वहीं शारिरिक माप/जाँच की तिथि 25 तथा 26 सितंबर 2024 को तथा इससे संबंधित समय-सारणी की विवरणी जिले के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण
Location: Shree banshidhar nagar बंशीधर नगर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित…











