चार-पांच विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Location: रांची


रांची: पूर्व मुख्यमंत्री व हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन 4-5 विधायकों के साथ कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंच गए हैं। दोपहर बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात होगी। इसके बाद वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। उनके साथ चार-पांच विधायकों के भी दिल्ली जाने की सूचना है । चंपई के भाजपा में शामिल होने की संभावना को देखते हुए रांची से दिल्ली तक हलचल बढ़ गई है। सरकार को जोर का झटका लगने की संभावना है। बताया जा रहा है कि कल रात में ही चंपई सोरेन अपने समर्थक विधायकों के साथ कोलकाता गए थे। कोलकाता में उनकी भाजपा के कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात हुई थी। वहीं से आज सुबह वह दिल्ली चले गए हैं।
कल सावन का महीना खत्म होने वाला है। इसीलिए भाजपा चाहती है कि चंपई सोरेन अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में सावन में ही शामिल हो।
हेमंत सोरेन जिस तरह से चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटकर खुद मुख्यमंत्री बन गए। इससे चंपई सोरेन आहत हैं।मान सम्मान नहीं मिलने से नाराज होकर वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। चंपई सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने के बाद पार्टी को जोर का झटका लगेगा। कोल्हान इलाके में चंपई सोरेन का काफी प्रभाव है। इस इलाके में वह कोल्हान टाइगर के नाम से जाने जाते हैं।

1
0
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!