चंपई रंग के भगवा होने के बाद अब हरे रंग की पहचान रखने वाले लोबिन हेंब्रम भी हुए भाजपाई, बदल गया पहनावा

रांची: चंपई रंग के भगवा होने के दूसरे दिन ही झारखंड मुक्ति मोर्चा को एक और झटका लगा। संथाल परगना के बड़े आदिवासी नेता और झारखंड आंदोलनकारी, शिबू सोरेन के साथी लोबिन हेंब्रम भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हेंब्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा से कितने प्रभावित थे और उनके जीवन पर इस पार्टी का कैसा गहरा रंग था कि वह हमेशा हरे रंग में ही नजर आते थे। उनकी पहचान हरे रंग की ड्रेस थी। हरे रंग के कारण सभी विधायकों में उनकी एक अलग पहचान थी। अब इस पहचान को उन्होंने खत्म कर दी। वह भगवा रंग में रंग गए। हरा पर भगवा चढ़ गया। आज पहली बार उनके ड्रेस में हरा रंग शामिल नहीं था। वह पीले कपड़े में नजर आए और भगवा दुपट्टा धारण कर लिया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा को आज उन्होंने अलविदा कह दिया। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मधु कोड़ा सहित पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद थे।
लोबिन हेंब्रम संथाल परगना इलाके के एक बड़े आदिवासी नेता हैं। पार्टी में रहकर हेमंत सरकार की हर गलत नीतियों का विरोध किया। सरकार के खिलाफ विधानसभा में भी आवाज उठाते रहे। सरकार हेंब्रम को बागी मानती थी लेकिन उनका कहना था कि वह बागी नहीं हैं। पार्टी ने चुनाव के पहले जनता से जो वादे किए थे, मैं उसी वादे को याद कराकर उसे पूरा करने को कहता था। भाजपा में शामिल होने के बाद हेंब्रम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब शिबू सोरेन वाली पार्टी नहीं रही। हेमंत सोरेन पार्टी के आदर्शों और नीतियों से पूरी तरह भटक गए हैं। वह बड़े नेताओं का अपमान करते हैं और पार्टी में मनमानी करते हैं। गुरु जी ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। वह कहा करते थे कि गलत का हमेशा विरोध करो। पार्टी में आज किसी का मान सम्मान नहीं रह गया है।
  ज्ञात हो कि लोबिन हेंब्रम ने राजमहल से झारखंड मुक्ति मोर्चा के अधिकृत प्रत्याशी विजय हांसदा के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उन्हें पार्टी निष्कासित कर दिया था। पार्टी की शिकायत पर  विधानसभा अध्यक्ष ने दल बादल कानून के तहत उनकी सदस्यता खत्म कर दी थी। लोबिन हेंब्रम ने इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती भी दी है।वह बोरियो के विधायक थे। बड़े नेता हैं। बेबाक बोलते हैं। पार्टी में भी उनकी अलग पहचान थी।
लोबिन हेंब्रम के भाजपा में शामिल होने के बाद संथाल परगना में भाजपा को एक मजबूत नेता मिल गया। कल कोल्हान टाइगर चंपई।सोरेन भाजपा में शामिल हो चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा को झटके पर झटका लग रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

error: Content is protected !!