ब्रेकिंग न्यूज़:स्ट्रांग रूम के सायरन ने मचाई सनसनी, उम्मीदवारों और समर्थकों में हलचल

Location: Garhwa

गढ़वा जिला मुख्यालय के कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम में आज दोपहर करीब 12:30 बजे से 1:00 बजे तक सायरन की आवाज ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। स्ट्रांग रूम के पास लगातार बज रहे सायरन ने न सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों को सकते में डाल दिया, बल्कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), भाजपा और अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में भी हड़कंप मचा दिया। हलाकि अपायुक्त ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि

कुछ तकनीकी फॉल्ट से वज्रगृह के बाहर लगा फायर अलार्म आवाज करने लगा था। सक्षम पदाधिकारियों एवं प्रत्याशी/निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में तकनीशियन द्वारा तकनीकी फॉल्ट को अविलंब ठीक करा लिया गया है।

जैसे ही सायरन बजने की खबर फैली, झामुमो और भाजपा के समर्थक बड़ी संख्या में स्ट्रांग रूम के पास जुटने लगे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मौके पर सुरक्षा बढ़ानी पड़ी। प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच सायरन बजने के पीछे की वजह को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

झारखंड सरकार में मंत्री और गढ़वा विधानसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने अपने समर्थकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, “सायरन क्यों बजा, इसके पीछे की सच्चाई सामने आनी चाहिए। तकनीकी खराबी है या कुछ और, यह प्रशासन को स्पष्ट करना होगा।”

। वहीं, तकनीकी खराबी की संभावना को ध्यान में रखते हुए इसकी जांच की जा रही है। स्ट्रांग रूम के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इस घटना ने गढ़वा विधानसभा चुनाव के माहौल को और ज्यादा गर्म कर दिया है। समर्थकों और प्रत्याशियों के बीच रहस्य और सस्पेंस गहराता जा रहा है, जिससे चुनावी सियासत में एक नई हलचल पैदा हो गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!