ब्रेकिंग न्यूज़:ईडी की छापेमारी: झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर जांच, केंद्र की नल-जल योजना में गड़बड़ी का शक

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता, युवा विकास एवं पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह छापेमारी शुरू की। यह छापेमारी श्री ठाकुर के आवास समेत इनसे जुड़े करीब दो दर्जन लोगों के ठिकाने पर सुबह करीब 9:30 बजे से चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने सिर्फ मंत्री का सभी आवास ही नहीं, बल्कि रांची और चाईबासा स्थित उनके आवासों के अतिरिक्त मंत्री से जुड़े अधिकारी एवं सहयोगियों पर भी छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह जांच केंद्र की जल जिवन मिशन योजना में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के आलोक में की जा रही है।

मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य योजना के अंतर्गत हुई वित्तीय गड़बड़ियों की जांच करना है, जिसमें परियोजना की लागत में हेराफेरी और काम की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। यह योजना ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन आरोप है कि इसके क्रियान्वयन में बड़ी अनियमितताएं हुई हैं।

ईडी की कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थक और स्थानीय जनता इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, ईडी की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन छापेमारी के पीछे जल जिवन योजना में भ्रष्टाचार का मामला प्रमुख कारण माना जा रहा है।

इस खबर पर अपडेट के लिए बने रहें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!