ब्रेकिंग न्यूज़ : समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह ने गढ़वा में भरा नामांकन, गढ़देवी मंदिर में पूजा कर किया चुनाव अभियान का शुभारंभ

Location: Garhwa

आज समाजवादी पार्टी के गढ़वा विधान सभा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन का पर्चा अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी गढ़वा के समक्ष दाखिल किया।

गिरिनाथ सिंह अपने आवास से समर्थकों के साथ निकले और सबसे पहले गढ़ देवी मंदिर पहुंचे। वहाँ पूजा-अर्चना कर चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। मंदिर में देवी का आशीर्वाद लेने के बाद, सिंह अनुमंडल कार्यालय की ओर रवाना हुआ।

अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाना है। जनता का विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है। हम निष्पक्ष और समर्पित भाव से जनता की सेवा करेंगे।”

इस मौके पर उनके साथ कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के समर्थकों का उत्साह देखने लायक था, जो जगह-जगह पार्टी के झंडे और नारों के साथ श्री सिंह का स्वागत कर रहे थे।

नामांकन के बाद गिरनाथ सिंह ने जनता से मिलकर अपनी योजनाओं और वादों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान क्षेत्र के विकास और युवाओं के रोजगार पर होगा।

शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, और इस नामांकन के साथ ही चुनावी माहौल और गर्म हो गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!