ब्रेकिंग न्यूज़- बिश्रामपुर से नरेश सिंह को मिला राजद का टिकट, संजय यादव लड़ेंगे हुसैनाबाद से

Location: रांची

रांची: राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। विश्रामपुर विधानसभा सीट से पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे और बाद में राजद में शामिल हुए नरेश प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया है। आपकी खबर कल दिन सही है खबर चल रहा था कि विश्रामपुर राजद के खाते में जाएगी और यहां से नरेश सिंह उम्मीदवार होंगे। अब जब राजद की सूची जारी हुई तो आपकी खबर पर मुहर लग गई। राजद के दबाव के कारण कांग्रेस ने यह सीट छोड़ दी है। तेजस्वी यादव का प्रयास रंग लाया। कांग्रेस अब छतरपुर से चुनाव लड़ेगी।
राजद ने हुसैनाबाद से प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव को उम्मीदवार बनाया है। चतरा से मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश को टिकट दिया गया है। देवघर से एक बार फिर सुरेश पासवान और कोडरमा से सुभाष यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। गोड्डा से पार्टी के प्रधान महासचिव संजय यादव उम्मीदवार होंगे। राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने रात 9:00 बजे उम्मीदवारों की सूची जारी की। इंडिया गठबंधन में अब तक राष्ट्रीय जनता दल को 6 सीट मिल गई है। एक सीट पर विवाद है। पार्टी एक सीट और चाहती है। 6 सीट क्लियर होने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। प्रत्याशियों को नामांकन के लिए सिंबल भी दे दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!