भाजपा की सरकार बनी तो चुन चुन कर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करेंगे :अमित शाह

Location: रांची

रांची :भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आज से शुरू हो गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संथाल परगना के भोगनाडीह से यात्रा की शुरुआत की। भोगनाडीह शहीदों की कर्मभूमि है। अमित शाह ने भोगनाडीह के साथ-साथ गिरिडीह के झारखंड धाम से भी यात्रा को हरी झंडी दिखाई। भोगनाडीह में आयोजित सभा में अमित शाह ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया। कहा कि यदि सरकार बदली तो संथाल परगना और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से चुन चुन कर बांग्लादेशियों को यहां से भगाएंगे । एक भी बांग्लादेशी यहां नहीं रहेगा। आदिवासियों का अस्तित्व बांग्लादेशी घुसपैठियों के करण खतरे में पड़ गया। उन्होंने कहा यह चुनाव सिर्फ झारखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं है बल्कि झारखंड में बदलाव के लिए होगा। पिछले 5 वर्षों में हेमंत सोरेन और कांग्रेस गठबंधन की सरकार राज्य को गर्त में डाल दिया है। वोट के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को यह सरकार संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के सपनों का झारखंड बनने के लिए इस बार भाजपा का साथ दे इस भ्रष्ट और निगम में सरकार को हटाए। इधर कल पलामू प्रमंडल से भी यात्रा की शुरुआत होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बंशीधर नगर से यात्रा की शुरुआत करेंगे। राजनाथ सिंह यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बंशीधर नगर में सभा को लेकर व्यापक तैयारी की गई है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

गढ़वा में गोंड समाज का भव्य सरहुल महोत्सव, मंगलवारी के मौके पर भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गढ़वा में गोंड समाज का भव्य सरहुल महोत्सव, मंगलवारी के मौके पर भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गढ़वा में सरहुल महोत्सव की धूम, पारंपरिक अनुष्ठानों और शोभायात्रा से गूंजा शहर

गढ़वा में सरहुल महोत्सव की धूम, पारंपरिक अनुष्ठानों और शोभायात्रा से गूंजा शहर

रामनवमी पर मझिआंव में निकला शोभायात्रा जुलूस

रामनवमी पर मझिआंव में निकला शोभायात्रा जुलूस

भंडरिया में सरहुल पूजा धूमधाम से संपन्न, पारंपरिक उत्सव में उमड़ी भीड़

भंडरिया में सरहुल पूजा धूमधाम से संपन्न, पारंपरिक उत्सव में उमड़ी भीड़

गढ़वा जिला स्थापना दिवस: ‘सपनों का गढ़वा’ पर संगोष्ठी, विकास की दिशा में रखे गए सुझाव

गढ़वा जिला स्थापना दिवस: ‘सपनों का गढ़वा’ पर संगोष्ठी, विकास की दिशा में रखे गए सुझाव

भवनाथपुर में सड़क निर्माण को लेकर विवाद, संवेदक पर ट्रैक्टर चालक से मारपीट का आरोप

भवनाथपुर में सड़क निर्माण को लेकर विवाद, संवेदक पर ट्रैक्टर चालक से मारपीट का आरोप
error: Content is protected !!