भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेराल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फुंका पुतला

Location: Meral

मेराल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाना गेट के सामने एन एच 75 पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगत साहू ने किया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेराल बस स्टैंड के सामने भाजपा कार्यालय से जूलूस के रूप में पार्टी का झंडा लेकर निकले थे। जिसमें हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, मिथिलेश कुमार ठाकुर मुर्दाबाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थाना गेट पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। मौके पर भगत साहू ने बताया कि 23 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के लोगों के ऊपर झारखंड सरकार के पुलिस द्वारा बर्बरता से आशु गैस और रबड़ के गोली छोड़ गया था। जिसमें काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता घायल हुए हैं। इसी के प्रतिरोध राज्य संगठन एवं जिला अध्यक्ष द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। मौके पर हरेंद्र कुमार द्विवेदी,भाजपा के मंडल अध्यक्ष रुपू महतो मनोज जायसवाल महामंत्री अर्जुन प्रसाद कुशवाहा अमित कुमार साह, डॉक्टर लालमोहन,धनंजय शर्मा, श्यामलाल पासवान ,राधेश्याम यादव, रविंद्र कुमार,शिव नारायण चौधरी, विनय चौधरी, अखिलेश चौधरी ,उपेंद्र ठाकुर, भोला पासवान ,सिकंदर पासवान, रमाकांत गुप्ता ,गुड्डू सिंह, संदीप दुबे ,पप्पू कुमार सिंह,विश्वनाथ यादव ,संतोष प्रसाद ,अनिस अंसरी ,मोहम्मद हुसैन ,वाज़ुद्दीन अंसारी, कृष्ण कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!