बिश्रामपुर और छतरपुर में झामुमो ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन, अकेले पड़ा राजद

Location: रांची

रांचीः इंडी गठबंधन में विधानसभा की तीन सीटों पर आपस में सहमति नहीं बन सकी थी. इसलिए पलामू जिले की बिश्रामपुर व छतरपुर सीट पर इंडी गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस व राजद के उम्मीदवार आपस में टकरा रहे हैं. जबकि धनवार में झामुमो व माले के उम्मीदवार मैदान में हैं. इधर, बिश्रामपुर व छतरपुर में पलामू जिला झामुमो ने राजद के बदले कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला लिया है. जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के निर्देश पर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में झामुमो के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्य़ाशी के समर्थन पर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. झामुमो ने राजद का साथ छोड़ दिया है.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस पहले से ही कहती रही है कि बिश्रामपुर व छतरपुर सीट गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में है. लेकिन राजद ने इन दोनों सीटों पर जबरन उम्मीदवार दिया है. राजद को गठबंधन के तहत सिर्फ पांच सीट मिली है. लेकिन उसने सात सीटों पर उम्मीदवार दिया है. राजद को पलामू में केवल हुसैनाबाद की सीट मिली है. इधर, बिश्रामपुर व छतरपुर में राजद उउम्मीदवार भी अपने को इंडी गठबंधन का प्रत्याशी बता वोटरों को लुभा रहे हैं. अब देखना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने या कल्पना सोरेन बिश्रामपुर व छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करने जाते हैं या नहीं. सबकी नजरें इसी पर टिकी हैं.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!