आजसू ने जारी किया संकल्प पत्र, युवा महिला और किसानों के विकास पर फोकस

Location: रांची

रांची:-एनडीए गठबंधन में शामिल आजसू पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सहित कई नेताओं की मौजूदगी में शुक्रवार को संकल्प पत्र जारी किया गया. संकल्प पत्र में आजसू ने युवाओं, महिलाओं व किसानों के विकास पर फोकस किया है. इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार बनते ही संकल्प पत्र को लागू किया जाएगा. हम जनता से किए हर वादे पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में झारखंड व झारखंडियों की अस्मिता के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया है. युवा के साथ सरकार ने धोखा किया. कोई वादा पूरा नहीं किया. इस सरकार के खिलाफ सभी वर्गों में रोष है. बदलवा की लहर है. हमारी सरकार जिम्मेदारी के साथ काम करेगी. युवा, महिला, किसान, सामाजिक न्याय खेलकूद, जल, जंगल, जमीन की रक्षा हमारी प्राथमिकता होगी.पार्टी ने एक साल के अंदर सभी सरकारी पदों को भरने, पेपर लीक मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, नौकरी के लिए अभ्यथियों से केवल 10 रुपये फीस लेने, नौकरी में महिलाओं को आरक्षण देने सहित कई वादे किए गए हैं. आजसू ने किसानों की दशा सुधारने, उनकी आमदनी बढ़ाने, खेलकूद को बढ़वा देने, जल जंगल जमीन की रक्षा करने का भी संकल्प लिया है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!