बिजली संकट: मझिआंव प्रखंड में मोबाइल की रोशनी बना सहारा

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बिजली की समस्या ने कर्मचारियों को मोबाइल की रोशनी में काम करने पर मजबूर कर दिया है। शनिवार शाम करीब 4 बजे कार्यालय के ऑपरेटर सतीश सिंह मोबाइल की लाइट का इस्तेमाल करते नजर आए।

सतीश सिंह ने बताया कि बिजली नहीं होने से कामकाज में बड़ी कठिनाई होती है। वहीं, प्रखंड नाजिर जितेंद्र सिंह ने बताया कि 2019 में जरेडा कंपनी द्वारा 5 केवी का सोलर पैनल और 300 वॉट के लगभग 30 सोलर प्लेट्स के साथ 20 सुखा शेल बैटरियां लगाई गई थीं। लेकिन, बीते 6 महीनों से सोलर सिस्टम खराब है।

हालांकि, कंपनी ने 5 साल की गारंटी दी थी, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे कर्मचारियों और पदाधिकारियों को कामकाज में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, ग्रामीणों के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

21 दिसंबर को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान भी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी ने बिजली की इस गंभीर समस्या को उठाया था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!