बंशीधर नगर भवनाथपुर- विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के नामांकन के पांचवें दिन बुधवार को चार अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी नंदलाल राम, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया के प्रत्याशी अजय कुमार सिंह, स्वतंत्र प्रत्याशी राजेश बैठा व बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे का नाम शामिल है। इस तरह नामांकन के पांचवें दिन तक कुल 10 प्रत्याशियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया है, इसमें निवर्तमान विधायक भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही, झामुमो प्रत्याशी अनंत प्रताप देव, आम अवाम विकास मोर्चा के प्रत्याशी रामनरेश यादव, लोक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी जयराम पासवान, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे तथा स्वतंत्र प्रत्याशी देवेंद्र कुमार प्रजापति, राहुल प्रसाद गुप्ता व राजेश बैठा का नाम शामिल है।
13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार
Location: Manjhiaon मझिआंव/बरडीहा। बरडीहा प्रखंड के जतरो-बंजारी पंचायत अंतर्गत सेमरी महादलित बस्ती में वर्षों से बंद पड़े आवागमन के रास्ते को प्रशासन ने खुलवा दिया। जनता दरबार में मिली शिकायत…











