भवनाथपुर: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी स्थित लेवानगर टोला में सोमवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से अवैध देशी बंदूक और कारतूस बरामद करते हुए रूपनारायण भुइयां को गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि गांव में वर्चस्व बनाए रखने के उद्देश्य से एक घर में अवैध हथियार छुपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर लेवानगर टोला में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक 12 बोर का सिंगल बैरल देशी बंदूक, 12 बोर के 3 जिंदा कारतूस और 3 खाली खोखे बरामद किए।

अभियुक्त रूपनारायण भुइयां (पिता: स्व. बुधु भुइयां) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया। छापेमारी के दौरान एसआई प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार सिंह, हवलदार सुभाष पूर्ति, पुटूल कुमार, और संजय कुमार तिवारी भी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!