भवनाथपुर में मतदाता शपथ और वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर पंचायत बानसिनी के पंचायत भवन के पास बुधवार को ग्रामीणों के बीच एक बैठक और मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित करना था। अग्रगति संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बरडीहा, बिशुनपुरा, और भवनाथपुर ब्लॉक के प्रखंड समन्वयक वीरेंद्र ठाकुर और ट्रेनर नेहा चौरसिया ने सभी उपस्थित ग्रामीणों को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई।

इसके साथ ही, ग्रामीणों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया, जिनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना और साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी शामिल थी।

कार्यक्रम में मुखिया पति राजेश्वर पासवान, प्रेम चंद प्रसाद, धर्मराज सिंह, रोहित मेहता, शम्भु नाथ ठाकुर, उमेश राम सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!