भवनाथपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को दो युवकों ने सरेआम किया लपड़ -थप्पड़

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदी जी राम को आज दोपहर करीब 3:00 बजे सडक पर साइड लेने को लेकर उत्पन्न विवाद में भवनाथपुर के खरौंधी मोड पर दो टेंपो चालक युवकों न लपड -थप्पड़ कर पिटाई कर दी. वीडियो के साथ मारपीट कर दोनों फरार हो गए पुलिस पूरे मामले की छानबीन में छूट गई है तथा अब आरोपियों की तलाशी के लिए सघन छापामारी अभियान चला रही है.

सूत्रों के अनुसार पांच दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने प्रखंड विकास पदाधिकारी नंद जी राम रांची जाने के क्रम में खरौंधी मोड़ के समीप जैसे हीं पहंचे,दो अज्ञात युवकों द्वारा सोमवार के। अपराह्न तीन बजे बीडीओ नंदजी राम को थप्पड़ से पिटाई कर दिया गया. इस घटना में नंद जी राम को चेहरे और हांथ के अंगुली में गंभीर चोट लगी है घटना के बाद सी एच सी प्रभारी डा दिनेश सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया । घटना की जानकारी मिलने पर मामले की गंभीरता को देख त्वरित थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सशस्त्र बल के साथ खरौंधी मोड़ पहुंचे तथा घटना की जानकारी बीडीओ से लेते हुए आरोपी युवक की धर पकड़ के लिए पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बीडीओ नंदजी राम सोमवार के दोपहर लगभग तीन बजे पांच दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने रांची के लिए अपने निजी वाहन से आवास से अकेले निकले थे, तभी खरौंधी मोड़ के समीप जाम में वें फंस गए जैसे ही वें जाम हटवाने के लिए अपनी वाहन से नीचे उतरे शराब के नशे में धुत दो टेंपो चालक युवक किसी बात को लेकर बीडीओ नंदजी राम से उलझ गए, देखते देखते उक्त दोनों युवक हमलावर हो गए और बीडीओ नंदजी राम को थप्पड़ से पिटाई चालू कर दी। आस पास के लोगो द्वारा किसी तरह बीच बचाव कर हमलावर दोनो टेंपो चालक युवक से बीडीओ को बचाया। उधर सरेयाम दो युवकों द्वारा बीडीओ की धुनाई किए जाने की चर्चा क्षेत्र में आग तरह फैल गई। समाचार लिखे जाने तक मारपीट की घटना को लेकर बीडीओ द्वारा थाने में लिखित आवेदन नही दी गई है। फिर भी पुलिस हलावारो को धर पकड़ के लिए जांच में जुटी है ।प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया की किसी भी कीमत पर हमलावर बक्से नही जायेंगे जल्द ही पुलिस के गिरफत में होंगे ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!