भवनाथपुर सेल डी ऐ वी स्कूल और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर में रक्षाबंधन के पूर्व मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर सेल डी ऐ वी स्कूल और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर में रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर बहनों के बीच मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग की 42 बहनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यह कार्यक्रम बालिका शिक्षा के तत्वाधान में कन्या भारती द्वारा आयोजित किया गया। किशोर भारती के द्वारा बाल सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह द्वारा भैया -बहनों को रक्षाबंधन के महत्व को बताया गया। रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? इस पर प्रकाश डाला गया। भैया -बहनों ने भी रक्षाबंधन के विषय में उद्बोधन व्यक्त किया। बहनों ने भजन और गीत के माध्यम से भाई के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। मेहंदी प्रतियोगिता रूपलता दीदी जी के देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतिभागी बहनों की कला का अवलोकन शारदा और उपासना द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बहनों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य , दीदी एवं कर्मचारी बंधु-भगनी ने अहम भूमिका निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!