भवनाथपुर: बसपा छोड़ सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल, विधायक भानु प्रताप शाही पर जताया विश्वास

Location: Bhavnathpur

शनिवार को भवनाथपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल हुए लोगों को भवनाथपुर मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने भाजपा मंडल कार्यालय में पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। शामिल हुए लोगों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही के विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि भवनाथपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास विधायक भानु प्रताप शाही और भाजपा के माध्यम से ही संभव है।

भाजपा में शामिल होने वालों में अल्ताफ राजा, सलीम अंसारी, शमी आलम, अशफाक अहमद, लल्लू राम, दिलीप पासवान, सखी भुइंया, जयराम, गीता कुंवर, अनूप यादव, कामख्या यादव, तारा देवी, फुलपति देवी, मोती भुइंया, डॉ. बृजनाथ आर्य, फुलेश्वरी देवी सहित कई अन्य नाम शामिल हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भृगुण ठाकुर, अनिल चौबे, भानु गुप्ता, और अशोक राम आदि भी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!