भडरिया में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा ने विश्व आदिवासी दिवस पर किया कार्यक्रम आयोजित

Location: भंडरिया

भंडारिया हाई स्कूल के मैदान में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आदिवासीयों को अपने हक एवं अधिकार के लिए जागरूक होना पडेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी की संस्कृत को भी बचाए रखने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने पुराने जमाने की याद दिलाते हुए कहा कि आदिवासी लोग पुराने जमाने में पेड़ पौधा के पतियों से अपनी सिंगार किया करते थे। पत्तियों के बने माला, उसकी टोपी, कान एवं गला में पहनने के लिए पेड़ की पत्तियां फूलों और छालों की श्रृंगार बनाया जाता था। इसी श्रृंगार से लोग पारंपरिक ढंग से सज-संवरकर रहा करते थे। इस कार्यक्रम में भी पेड़ के पतियों की माला और पेड़ के पत्ते का टोपी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नृत्य संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर केश्वर केरकेट्टा, हरिदास तिर्की, नीलम उरांव, सुहेल कच्छप, लक्ष्मण उरांव सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!