भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी छोटू खरवार की हत्या: लेवी विवाद में मारा गया

Location: Garhwa

लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के चुंगरु पंचायत के नावाडीह गांव स्थित भीमपांव जंगल में भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी और रीजनल कमेटी सदस्य छोटू खरवार का शव बरामद किया गया। छोटू की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में 100 से अधिक मामले दर्ज थे।

2013 में सीआरपीएफ जवानों पर हमले में था शामिल

छोटू खरवार का नाम 2013 में लातेहार में हुए आईईडी विस्फोट में भी सामने आया था, जिसमें सीआरपीएफ के 14 जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा, 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में भी छोटू की भूमिका थी, जिसमें चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

आपसी विवाद में हुई हत्या की आशंका

सूत्रों के अनुसार, छोटू खरवार की हत्या भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मनीष यादव द्वारा किए जाने का शक है। बताया जा रहा है कि लेवी के बंटवारे को लेकर माओवादी आपस में विवाद कर रहे थे, जिसके दौरान छोटू को गोली मार दी गई।

पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चुनौती

लातेहार का रहने वाला छोटू खरवार पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाए गए, लेकिन हर बार वह बच निकलता था।

पुलिस फिलहाल इस हत्या की जांच में जुटी है। नक्सलियों के आपसी संघर्ष के कारण यह घटना मानी जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!