बीरबल में छठ महापर्व पर नाट्य कला का मंचन, कुरीतियों के खिलाफ स्थानीय कलाकारों ने किया जागरूक

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा) – छठ महापर्व के अवसर पर प्रखंड के बीरबल गांव में श्री राम सेवा समिति के संरक्षण में नाट्य कला का सफल मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड की जिप सदस्य अंजू यादव, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, भाजपा नेता सह मानस प्रवक्ता रामेंद्र मिश्रा, बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, पूर्व जिप सदस्य नंद गोपाल यादव और विधायक प्रतिनिधि धर्मजित यादव ने भगवान राम और भारत माता के चित्र पर पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया।

मुख्य अतिथि मुकेश चौबे ने अपने संबोधन में छठ व्रतियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीरबल जैसे अति पिछड़े गांव में सूर्य मंदिर की स्थापना इस क्षेत्र के लोगों के सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व एकता का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ग के लोग एक परिवार की तरह मिलकर अपनी आस्था को व्यक्त करते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए श्री राम सेवा समिति का आभार प्रकट किया।

छठ पूजा समिति द्वारा सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, पूर्व जिप सदस्य नंद गोपाल यादव, धर्मजित यादव, ताराचंद यादव और रामेंद्र मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। प्रमुख उपस्थिति में समिति के अध्यक्ष बालेश्वर यादव, पारस नाथ यादव, सीताराम रवानी, विष्णु प्रजापति, डॉ. संतोष प्रजापति, आशीष विश्वकर्मा और मनीशंकर विश्वकर्मा शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!