बभनी खाड़ डैम में डूबने से तीन बच्चे की मौत, घटना के बाद मृतक बच्चो के परिजनों के चित्कार से गमगीन हुआ महौल

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- जिले के बंशीधर नगर के नगर पंचायत क्षेत्र के बभनी खांड डैम में डूब कर मरने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन वर्षो में अब तक एक दर्जन लोगो की मौत हो चुका है। शुक्रवार को डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों मृतक बच्चे थाना क्षेत्र के जंगीपुर के उरांव टोला के रहने वाले हैं। मृतकों में मानदेव उरांव का पुत्र सूरज उरांव (11 वर्ष), नंदू उरांव का पुत्र मनीष मिंज(13 वर्ष) और स्व उमेश उरांव का पुत्र चंद्रकांत कुमार(9 वर्ष) का का नाम शामिल है। रिश्ते में तीनो बच्चे चचेरे भाई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों बच्चे घर से 11 बजे निकले थे। 2 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए और खोजबीन करने लगे। खोजबीन करते हुए घर से 3 किलोमीटर दूर बभनी खांड डैम पहुंच गए। डैम के पश्चिम उत्तर दिशा में तीनो बच्चो का कपड़ा दिखाई दिया। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका को लेकर डैम में घुसकर खोजबीन करने लगे। काफी देर बाद सूरज का शव पाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने भी अन्य दो बच्चों की तलाश डैम में करने लगे। लगभग 4:30 बजे अन्य दो बच्चों का शव भी डैम से निकाला गया। वहीं सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक, अंचलाधिकारी विकास सिंह सहित कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीनों बच्चों को लेकर पुलिस पदाधिकारी अनुमंडलीय अस्पताल लाए। जहां तीनों मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तीनो बच्चो के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है।

परिजनों के चीत्कार से गमगीन हुआ माहौल :-

तीन बच्चों की मौत के बाद जंगीपुर का उरांव टोला शोक में डूब गया है। वही परिजनों के चीत्कार से वहां मौजूद हर आंखों में आंसू आ गया। बच्चों की मां बार-बार रोते हुए बेहोश हो जा रही थी, जिसे आसपास की अन्य महिला सांत्वना दे रही थी।मानदेव उरांव का पुत्र सूरज तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। भाई बहनों में सबसे छोटा सूरज था। मानदेब को पुत्र की चाहत था। जिस कारण तीन बेटियां हो गई। घटना के बाद मानदेव और उसकी पत्नी पूरी तरह से टूट चुकी है। बार बार मां बेहोश हो रही थी।

पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा डैम पर हो गार्ड की प्रतिनियुक्ति

घटना के बाद पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान घटना की जानकारी लेते हुए परिजनों को सांत्वना दिया। पूर्व विधायक ने कहा की घटना हृदय विदारक है। परिजनों को आपदा प्रबंधन से सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा की इस डैम पर लगातार घटना घट रही है। डैम पर गार्ड की प्रतिनियुक्ति के लिए डीसी के साथ मुख्यमंत्री से मांग करेंगे।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने घर जाकर परिजनों से की मुलाकात :-

घटना के बाद भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जंगीपुर जाकर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया। विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने कहा की विधायक के निर्देश पर परिजनों से मिलने आए हैं। भाजपा दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ है। विधायक ने डीसी से आपदा प्रबंधन के तहत तत्काल मुआवजा देने को कहा है।

मौत का डैम बना बभनी खांड़ डैम ,तीन वर्षों के भीतर डैम में डूबने से एक दर्जन बच्चों की मौत

बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में स्थित बभनी खांड़ डैम मौत का डैम हो गया है। तीन वर्षों के भीतर डैम में डूबने से एक दर्जन बच्चों की मौत हो गई है। डैम में डूबने से प्रतिवर्ष बच्चों की मौत हो रही है उसके बावजूद अनुमंडल प्रशासन एवं नगर पंचायत प्रशासन की ओर से इसे रोकने के लिये कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है। नतीजा प्रतिवर्ष डैम में डूबने से बच्चे असमय काल कल्लवित हो जा रहे हैं।
यहां बताते चलें कि पहली घटना वर्ष 2021 में हुई थी। 3 सितंबर 2021 को बभनी खांड़ डैम में डूबने से जंगीपुर के उरांव टोले के दो चचेरी बहनों की मौत हो गयी थी। दूसरी घटना 14 अक्टूबर 2022 को घटी थी। मछली मारने के दौरान घटी इस घटना में एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गयी थी। तीसरी घटना 10 जून 2023 को घटी थी। मछली मारने के दौरान ही घटी इस घटना में चार नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। चार नाबालिग बच्चों की मौत होने से जंगीपुर एवं नयाखांड़ गांव में मातम पसर गया था। घटना के दिन किसी के घर में चूल्हा तक नहीं जला था। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी प्रशासन ने शबक नहीं लिया। इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन के हल्के में लेने का परिणाम रहा कि चौथी घटना 16 अगस्त को भी घट गई। इस घटना में तीन किशोर की मौत दर्दनाक मौत हो गई। अब देखना है कि प्रशासन का अगला कदम क्या होता है। प्रशासन इस घटना से सबक लेती है या नहीं यह आने वाला समय बतायेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!