बंशीधर नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा विधायक एवं झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, ने नगर उंटारी में अधिवक्ताओं के लिए सर्व सुविधा संपन्न भवन बनाने की पहल की है। इस संबंध में मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में मंत्री श्री ठाकुर ने कहा है कि नगर ऊंटारी (श्री बंशीधर नगर) व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं के बैठने, कार्य करने और प्रसाधन की व्यवस्था नहीं है। इस कारण उन्हें न्यायालय के दैनिक कार्यों को संपादित करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को अधिवक्ता संघ नगर ऊंटारी के अध्यक्ष बृजेश कुमार चौबे ने अवगत कराते हुए अधिवक्ताओं के लिए सर्व सुविधा संपन्न भवन निर्माण की मांग की है। श्री चौबे ने इस संबंध में मंत्री श्री ठाकुर को ज्ञापन सौंपा था, जिसके आधार पर मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री ने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!