झारखंड के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने की आवश्यकता है: राजनाथ सिंह

गढ़वा – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड में चल रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा को एक साधारण यात्रा से कहीं अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह राज्य में एक नया अध्याय लिखने की यात्रा है। गोसाई बाग मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए परिवर्तन आवश्यक है और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा, “वर्तमान मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और जेल जाने के बाद भी वह बेखौफ खड़े हैं।” उन्होंने भगवान राम और लालकृष्ण आडवाणी का उदाहरण देते हुए कहा कि राजनीति में लोकलाज और मर्यादा जरूरी है।

बांग्लादेशी घुसपैठ और परिवारवाद पर प्रहार

राजनाथ सिंह ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग राज्य की जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश कर रहे हैं और मुख्यमंत्री इस पर आंखें मूंदे बैठे हैं। उन्होंने परिवारवाद पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद जैसी पार्टियां सिर्फ अपने परिवार के हितों के लिए काम करती हैं।

राहुल गांधी पर आरोप

उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की आलोचना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने कभी देश की छवि खराब करने का काम नहीं किया।

भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 से पहले भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान पर था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 तक भारत शीर्ष 3 देशों में शामिल हो जाएगा।

वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन

वन नेशन, वन इलेक्शन पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे समय और पैसे की बचत होगी और यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिवराज सिंह चौहान: झारखंड में अन्याय की अति हो चुकी है

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार और अन्याय का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं और विदेशी घुसपैठिए राज्य की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं।

बाबूलाल मरांडी: इंटरनेट बंद कर सरकार ने प्रचार में बाधा डाली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर इंटरनेट सेवा बंद करके भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रचार में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा नहीं किया और जनता को धोखा दिया है।

सांसद बीडी राम और विधायक भानू प्रताप शाही का संबोधन

सांसद बीडी राम ने पलामू के लिए इस दिन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि पूरे राज्य में परिवर्तन की बयार चल रही है। वहीं, विधायक भानू प्रताप शाही ने भाजपा के समर्थन में लोगों से अपील की और कहा कि राज्य की जनता इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। कार्यक्रम भी मौजूद राज्यसभा सांसद साधना सिंह,प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय,जिलाध्यक्ष ठाकुर महतो, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी,पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी,घूरन राम,मुकेश निरंजन सिन्हा,रघुराज पांडेय,शारदा महेश प्रताप देव,मुकेश चौबे,जवाहर पासवान, विक्रांत सिंह,विजयलक्ष्मी देगी,लवली आनंद,करूणा सोनी,उर्मिला देवी,अजय प्रताप देव,उतमदेव प्रजापति,उमेंद्र यादव,मथुरा पासवान,कुमार कनिष्क, अनिता गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
    error: Content is protected !!