अवैध रूप से भवनाथपुर में संचालित पैथोलॉजी सेंटर लौक कराकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने संचालक को किया पुलिस के हवाले

भवनाथपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने ब्लॉक गेट के सामने अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटर को बंद कराते हुए उक्त सेंटर के संचालक एचएच पाल को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गढ़वा सीएस के निर्देश पर बीते दिनों भवनाथपुर में अवैध तरीके से संचालित क्लिनिको तथा पैथलोजी सेंटर पर छापामारी की गई थी। छापामारी के दौरान ऐसे कई पैथलोजी सेंटर मिले जिनके पास न तो रजिस्ट्रेशन था, और ना ही वे उससे संबंधित किसी प्रकार की कागजात प्रस्तुत कर सके। वैसे लोगो को तत्काल पैथोलॉजी सेंटर को बंद रखने का निर्देश दिया गया था। गुरुवार को उषा नामक महिला ने पैथोलॉजी सेंटर संचालक अपने मामा एचएच पाल के विरुद्ध अपनी बीएससी एमएलटी डिग्री के सर्टिफिकेट को बिना उसकी अनुमति के प्रयोग करते हुए सेंटर का संचालन करने संबंधी लिखित आवेदन कार्यालय को दी गई थी, इसके बावजूद भी आदेश की अवहेलना करते हुए गुरुवार को पैथोलॉजी सेंटर खोलकर चला रहे संचालक एचएच पाल को पुलिस को सुपुर्द कर उनकी कागजात की जांच की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!