एग्रीवीजन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का वार्षिक आम सभा आयोजित

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर

एग्रीवीजन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (कृषक उत्पाद संगठन, नाबार्ड पोषित) का वार्षिक आम सभा का आयोजन गुरुवार को मकरी पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बाजार समिति गढ़वा के सचिव राजन शेखर, विशिष्ट अतिथि विधायक आप्त सचिव भवनाथपुर विधानसभा सह मुखिया प्रतिनिधि मकरी पंचायत धनंजय साव, बोर्ड आफ डायरेक्टर प्रदीप चौबे, नवल किशोर गुप्ता,दीनानाथ राम,अंजू गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सीबीबीओ के जूनियर एग्जीक्यूटिव प्रिंस कुमार एवं कुंज प्रसाद के द्वारा बैठक में उपस्थित सदस्यों के बीच पिछले वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया एवं आगामी योजना पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सचिव बाजार समिति गढ़वा राजीव रंजन ने ई नाम योजना एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एफपीओ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इन्होंने बताया कि एफपीए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। कृषकों का भविष्य ई मार्केटिंग एवं आधुनिक व्यवसाय पर निर्भर करता है अगर समय के अनुसार हमने अपना कृषि एवं व्यवसाय का तरीका नहीं बदला तो हम काफी पीछे हो जायेंगे। कार्यक्रम में प्रदीप चौबे,दीनानाथ राम,नवल किशोर गुप्ता, धर्मेंद्र चौबे, अंजू गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।मुख्य अतिथि के द्वारा अनिता देवी, शबनम बीबी, लालती देवी, अलीम मियां, हनीफ मियां, अजमुद्दीन शेख, शहाबुद्दीन अंसारी,अक्षयवर साह के साथ 105 लोगों को शेयर सर्टिफिकेट का वितरण किया गया।इस मौके पर कृषक उत्पादक संगठन के डायरेक्टर अनीता शर्मा,अभिषेक कुमार, सुरेंद्र प्रसाद यादव, धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष राकेश पाठक ने की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!