बाल विकास परियोजना में नव चयनित एक सेविका सहित तीन सहायिकाओं ने दिया योगदान

Location: Meral

मेराल

बाल विकास परियोजना में नव चयनित एक सेविका सहित तीन सहायिका ने गुरुवार को योगदान दिया। विदित हो कि पद रिक्त रहने के कारण सेविका एवं सहायिका का चयन किया गया था। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा अनुमोदन के पश्चात बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह बीडीओ जागो महतो, प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा, महिला पर्यवेक्षिका कुमारी स्वस्तिका एवं मीना देवी के समक्ष सेविका एवं सहायिकाओं ने योगदान दिया। योगदान देने वालों में लोरा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका चंपा कुमारी, आंगनबाड़ी केंद्र सोनेहारा के दक्षिण टोला की सहायिका पुनीता देवी ,ओखरगड़ा भुइयां टोला की सहायिका संजू देवी तथा हासनदाग पश्चिम टोला की सहायिका संगीता देवी का नाम शामिल है। योगदान के पश्चात महिला पर्यवेक्षिका कुमारी स्वस्तिका के द्वारा सभी चारों लोगों को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात सेविका एवं सहायिकाओं को पोषाक उपलब्ध कराया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!