अमेरिका के नेत्र चिकित्सक डा. भोला कश्यप पहुंचे गढ़वा, दो महीने तक लोगों को देगे सेवा

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के बंका के रहने वाले नेत्र चिकित्सक डा. भोला प्रसाद कश्यप ने अमेरिका जैसे देश में अपनी अलग पहचान बना ली है। जिले के छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने यह मुकाम पाया है। गढ़वा जिला मुख्यालय में रांकी मोहल्ला देवी धाम के समीप उनका आवास है। लगभग तीन वर्ष बाद वह अपने वतन लौटे हैं। अपने देश भारत की याद आई तो वह गढवा पहुंच गए। उनका गढ़वा में दो महीने का प्रवास होगा। इसके बाद वह वापस अमेरिका के लिए निकल जाएंगे।

गढ़वा आने पर उन्होंने पत्रकारों को बताया कि दो महीने तक वह गढ़वा में रहेंगे तथा लोगों की सेवा करेंगे। उन्हें हमेशा गढ़वा की याद आती है।

वह अमेरिका में रहने के बावजूद अपने वतन को भूल नहीं पाए हैं। जब भी समय मिलता है वह गढ़वा अवश्य आते हैं। इस दौरान उनकी मुुलाकात परिवारवालों, बचपन के दोस्तों एवं शहर के गणमान्य लोगों से होती है। इसमें उन्हें बहुत आनंद आता है। जिले के लोगों को आंख से संबंधित समस्या का उचित समाधान किया जाएगा। उसके साथ ही सांस से संबंधित शिकायत का भी समुचित इलाज किया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान लोग नेत्र से संबंधित बीमारियों के बारे में सलाह ले सकते हैं। उन्होंने वर्तमान चिकित्सा व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि बहुत से लोगों ने चिकित्सा सेवा को व्यापार समझ लिया है। चिकित्सक मरीजों को सुझाव देने के बजाय कई तरह के जांच के उलझन में फंसा देते हैं और मरीज इधर-उधर भटकते रहते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!