आजसू कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में व्याप्त अनियमितता, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न समस्याओं का निराकरण को लेकर आजसू के केंद्रीय सचिव जयराम पासवान के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीडीओ के नाम अपनी 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

उनकी मांगों में जमीन संबंधी दाखिल खारिज हेतु अंचल कार्यालय में जमा आवेदनो का अविलंब निष्पादन किया जाए तथा पंजी टू में दर्ज जीरो प्लाट की समस्या का जल्द से जल्द उचित व आवश्यक कार्रवाई की जाए। अबुआ आवास चयन में पारदर्शिता लाते हुए इसमें जरूरमंद एवं निर्धन परिवार का इसका समुचित लाभ दिया जाए। मनरेगा अंतर्गत संचालित सिंचाई कूप एवं अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन एवं भुगतान यथाशीघ्र किया जाए। सभी किसानों को खाद एवं बीज की आपूर्ति समय पर किया जाए ताकि खेती पर निर्भर रहने वाले किसानों को समुचित लाभ मिल सके। सरकारी योजनाओं में झारखंड आंदोलनकारियों एवं उनके परिवार के आश्रितों को प्राथमिकता दी जाए। सभी पेंशनधारियों का भुगतान नियमित एवं निर्बाध रूप से किया जाए। राशन कार्डधारियों को समय पर राशन आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ राशन में कटौती बंद कराई जाए सहित अन्य मांग शामिल है। इस मौके पर केंद्रीय सदस्य रविंद्रनाथ शर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, सुशील चौबे, उमेश कुमार रजक, शिव साह, जसमुद्दीन अंसारी, मुकेश शर्मा, लक्ष्मण राम, वीरेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!