अग्रवाल परिवार गढ़वा द्वारा लगातार 52वें सप्ताह प्रसाद रूपी भोजन का वितरण

Location: Garhwa

गढ़वा: अग्रवाल परिवार ने पितृ पक्ष के महीने में अपने पितरों को समर्पित करते हुए लगातार 52वें सप्ताह प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया। इस आयोजन को चौधरी जी सर्राफ के प्रोपराइटर संतोष अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल और तेजस्व अग्रवाल द्वारा आयोजित किया गया और पितृ पक्ष के इस विशेष महीने को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

स्वेता अग्रवाल ने बताया कि इस शनिवार को जरूरतमंदों के बीच पूड़ी, सब्जी और जलेबी का वितरण किया गया। यह आयोजन उनके परिवार द्वारा लगातार 52वें सप्ताह किया गया है और आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।

सांभवी अग्रवाल ने बताया कि परिवार ने इस बार 200 लोगों के बीच भोजन वितरित किया। उन्होंने कहा, “इस तरह के कार्यक्रमों से हमें बहुत संतुष्टि मिलती है, लोगों की सेवा करने में खुशी होती है।”

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल परिवार के सदस्य चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, मानस अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल और सौम्य श्रेष्ठ सहित अन्य सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!