अधिवक्ता के बाद अब रांची में दरोगा की हत्या, राजधानी में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, सूचना पर पहुंचे बाबूलाल मरांडी

Location: रांची


रांची : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है । अपराधी बेलगाम हो गए हैं और दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लगातार दूसरे दिन रांची में अपराध की बड़ी घटना हुई।

अधिवक्ता की हत्या के बाद अब एक दरोगा की हत्या कर दी गई। स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित दरोगा अनुपम कछप का शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित बोरिया गांव के निकट मिला। सुबह में सड़क किनारे शव मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। अनुपम शुक्रवार की शाम ऑफिस से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। इसी बीच रिंग रोड में बोरिया गांव के निकट अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। उनके शरीर पर गोली के निशान पाए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद डीआईजी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी काम कहना है कि वह कांके रोड स्थित ढाबे में पार्टी कर देर रात को बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान रात करीब 2:00 बजे अपराधियों ने उनकी हत्या की है। वह खूंटी के रहने वाले थे।
हत्या की खबर के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रिम्स पहुंचे।।उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और दुख की घड़ी में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बाबूलाल मरांडी ने पुलिस अधिकारियों से भी मामले की जानकारी ली और हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इधर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो गई है। सरकार पूरी तरह इस मामले में फेल साबित हुई है। जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!