7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा विशेष मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इसके तहत 7 जून से 28 जून तक प्रत्येक रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तीन घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कनिय विद्युत अभियंता महादेव महतो ने बताया कि 7 जून, 14 जून, 21 जून और 28 जून को निर्धारित शटडाउन के दौरान आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इस अवधि में 33 केवी परसवान, धुरकी, भवनाथपुर, टाटीदीरी तथा महदेईया सबस्टेशन से संचालित 11 केवी विद्युत लाइनों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा। अगले रविवारों को अन्य फीडरों में भी आवश्यक कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस के दौरान बिजली लाइनों के आसपास बढ़ी हुई पेड़ों की डालियों की छंटनी, जंपरों की मरम्मत तथा अन्य तकनीकी कार्य संपन्न किए जाएंगे। इसके कारण संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग के अनुसार, परसवान सबस्टेशन से बंशीधर नगर फीडर को मिलने वाली बिजली आपूर्ति भी इस अवधि में प्रभावित रहेगी। इसलिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
कनिय विद्युत अभियंता ने कहा कि वर्षा ऋतु में पेड़ों की शाखाओं के संपर्क में आने तथा तकनीकी खराबियों के कारण अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इन समस्याओं की रोकथाम और भविष्य में संभावित विद्युत व्यवधानों को कम करने के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!