श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 स्थित बांकी नदी तट पर अवस्थित श्री शनि देव मंदिर में शनिवार से दो दिवसीय नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ प्रारंभ हो गया। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शनिदेव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
महोत्सव के प्रथम दिन शनिवार को प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शनिदेव का महाअभिषेक संपन्न हुआ। इसके उपरांत ध्वजा पूजन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे से 24 घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मूर्ति का महाअभिषेक, 3 बजे से 4 बजे तक विशेष आरती तथा अपराह्न 4 बजे से महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
इस अवसर पर ओबरा स्थित धर्मार्थ आश्रम से पधारे महंत बालयोगेश्वरानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शनिदेव न्याय के देवता हैं और वे प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से शनिदेव की आराधना करने वाले भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। महंत ने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि शनिदेव महाराज की कृपा से जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया सूझबूझ का परिचय

    झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया सूझबूझ का परिचय

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण
    error: Content is protected !!