सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 6, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली
मेदिनीनगर (पलामू): सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह जिला स्कूल प्रांगण से यातायात पुलिस एवं एनसीसी झारखंड 44 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होकर गुजरी और पुनः जिला स्कूल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली जिला स्कूल से शुरू होकर छः मुहान, कचहरी चौक, सदीक चौक एवं रेड़मा चौक सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस जिला स्कूल प्रांगण पहुंची। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था।
इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनकर घर से निकलने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। “हेलमेट पहनकर घर से निकलें, जीवन अनमोल है” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
मौके पर यातायात प्रभारी सतेंद्र दुबे, यातायात जवान हरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रमेश यादव, राकेश सिंह, गोविंद यादव सहित एनसीसी झारखंड 44 बटालियन के कैडेट उपस्थित थे। रैली में बड़ी संख्या में राहगीरों ने भी सहभागिता निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!