तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

Location: Meral


मेराल। थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हासनदाग गांव के केवाल टोला निवासी जीतन चौधरी के पुत्र सुजीत चौधरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सुजीत शनिवार की शाम करीब चार बजे अपने टोले के अन्य बच्चों के साथ हासनदाग स्थित साधवा तालाब के पास खेलने गया था। खेलते-खेलते सभी बच्चे तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान सुजीत गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ मौजूद बच्चों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर तक सुजीत दिखाई नहीं देने पर बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तालाब पहुंचे तथा उसकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मेराल थाना और अंचल कार्यालय को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। अंचल अधिकारी यशवंत नायक ने पीड़ित परिवार को तत्काल दो बोरा चावल उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि सरकारी प्रावधानों के तहत आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली सहायता राशि भी परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!