5 माह बाद भी नहीं हटा सड़क से अतिक्रमण, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Location: Manjhiaon


मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को मझिआंव-विशुनपुरा मुख्य सड़क को एक घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि फरवरी माह में दर्जनों हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अंचल पदाधिकारी को सौंपा गया था, लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि फरवरी में आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर अं कौपीन नहीं हो रहा है 
चल कार्यालय की ओर से पुनः आवेदन मांगा गया, जिसके बाद मई माह में दोबारा आवेदन दिया गया। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिस सड़क पर अतिक्रमण किया गया है, वह मझिआंव-विशुनपुरा मुख्य सड़क से झपही, टिकोरवा, उरांव टोला, टरहे, लावा चंपा सहित कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है।
बार-बार आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना था कि जाम की सूचना के बावजूद कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही एक घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया।
इस संबंध में बीडीओ सह सीओ कनक ने बताया कि सड़क का अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को पहला नोटिस भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार दूसरा एवं तीसरा नोटिस भेजने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अंचल कर्मियों के स्थानांतरण के कारण कार्यालय का कार्य प्रभावित हुआ है, लेकिन मामले में कार्रवाई की जा रही है।
सड़क जाम कार्यक्रम में शेख निसार, शेख मुशाहिद अहमद, आफताब खान, मुन्ना खान, आरिफ खान, दानिश अहमद, रकीब अहमद, अहमद खान, अजमल शेख, आजाद खान, इबरार शाह, लुकमान शाह सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।
कौपीन नहीं हो रहा है
मझिआंव: प्रतिनिधि: 5 माह बाद भी नहीं हटा सड़क से अतिक्रमण :आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम: प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में सड़क का अतिक्रमण हटाने को लेकर दर्जनों हस्ताक्षर युक्त आवेदन ग्रामीणों के द्वारा अंचल पदाधिकारी को फरवरी माह में सौंपा गया था। इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया पुनः आवेदन सीओं के द्वारा आवेदन मांगा गया,जिसे मई माह में दोबारा आवेदन दिया गया इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया । जो रास्ता को अतिक्रमण किया गया वह : मझिआंव विशुनपुरा में सड़क से होकर झपही ,टिकोरवा,उरांव टोला,से होते हुए टरहे,लावा चंपा सहित अन्य गांवों का आवागमन का वह रास्ता है ।
आंचल में बार-बार आवेदन देने के बावजूद भी उसे रोड से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा गुरुवार को मझिआंव विशुनपुरा में सड़क को दिन के 11:00 से 12:00 तक एक घंटा रोड जाम कर दिया गया। जिससे लोगों का आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा,तथा गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
और अंत में सभी ने किसी भी पदाधिकारी को स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण सड़क जाम ग्रामीणों के द्वारा हटा लिया गया।
इस संबंध में बीडीओ सह सीओ कनक के द्वारा बताया गया कि सड़क का अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को पहला नोटिस भेज दी गई है,दुसरा एवं तिसरा नोटिस भेजने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्होंने यह भी बताईं कि आंचल कर्मियों की स्थानांतरण होने के कारण कार्यालय का काम बाधित हो चुका है। इसपर कारवाई की जा रही है ।
इस मौके पर शेख निसार, शेख मुशाहिद अहमद,आफताब खान , मुन्ना खान, आरिफ खान ,दानिश अहमद ,रकीब अहमद ,अहमद खान, अजमल शेख ,आजाद खान ,इबरार शाह , लुकमान शाह,सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!