सगमा में अपहृत युवक 5 घंटे में सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा)। गढ़वा पुलिस ने अपहरण और फिरौती मांगने के एक सनसनीखेज मामले का महज पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार दबिश के कारण अपहरणकर्ताओं को युवक को छोड़कर फरार होना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, अपहृत युवक की पहचान मुरारी तिवारी (32) के रूप में हुई है, जो एलएंडटी कंपनी में पाइप फिटर के पद पर कार्यरत हैं। घटना 3 जून की दोपहर की है। मुरारी तिवारी सगमा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के समीप कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो में सवार छह अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और हथियार के बल पर उनका अपहरण कर लिया।
अपहरण के बाद अपराधियों ने परिजनों से मुरारी तिवारी की रिहाई के एवज में साढ़े सात लाख रुपये की फिरौती की मांग की। इतना ही नहीं, अपराधियों ने परिजनों को धमकाकर ऑनलाइन स्कैनर के माध्यम से 30 हजार रुपये भी मंगवा लिए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने शेख अंसार और नदीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने परिजनों से ऑनलाइन माध्यम से 30 हजार रुपये लेने की बात स्वीकार की। साथ ही उन्होंने घटना में शामिल अन्य अपराधियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस की लगातार दबिश और संभावित गिरफ्तारी के डर से अपहरणकर्ताओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई तेज होते ही अपराधियों ने अपहृत मुरारी तिवारी को चंदना और रमना के बीच छोड़ दिया और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया।
इस संबंध में धुरकी थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस अभियान में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद, पुलिस निरीक्षक बृज कुमार, भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन, मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार, हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी, धुरकी थाना के पदाधिकारी सुभाषकांत अकेला, शेखर कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और युवक की सकुशल बरामदगी की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!