मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक घायल

Location: Manjhiaon


मझिआंव। थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में मुख्य सड़क पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान सोनपुरवा गांव निवासी हादी खां की 40 वर्षीय पत्नी मोबीना बीवी के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मोबीना बीवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद उन्हें मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत अस्पताल लाने से पूर्व ही हो चुकी थी।
दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के संध्या गांव निवासी नन्हू रजवार के 40 वर्षीय पुत्र राजनाथ रजवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मझिआंव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आई। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया गया।
मृतका के परिजनों ने बताया कि उनके मझले बेटे की शादी कुछ दिनों बाद होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
दुर्घटना की खबर फैलते ही सोनपुरवा पंचायत क्षेत्र के दर्जनों लोग मझिआंव रेफरल अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!