36 लीटर अवैध महुआ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार भेजा गया जेल

Location: पलामू

मेदिनीनगर। पलामू एसपी रिशमा रमेशन के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान ने 36 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी केदार साव के पुत्र अभिषेक साव अवैध महुआ शराब की खरीद बिक्री का काम कर रहा है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को अवैध महुआ शराब के साथ अभिषेक साव को गिरफ्तार किया। जबकि उसके साथ में एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने 36 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया है। मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान रोहित कुमार,अनिल कुमार,इसरार अहमद,मधु कुमार सहित अन्य टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!