Location: Meral


मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव निवासी अखिलेश चौबे उर्फ रिंकू और शिवकुमार चौधरी, तथा राजहरा निवासी नेजाम अंसारी को झारखंड सरकार द्वारा सहायक आचार्य के रूप में नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद तीनों के परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने बधाई देते हुए झारखंड सरकार के प्रति आभार जताया है।

शिक्षकों ने कहा कि 20 वर्ष की सेवा के बाद सरकारी शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए अत्यंत खुशी का क्षण है, हालांकि अपने गांव के विद्यालय से अलग होने का उन्हें मलाल भी है। उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी और लोग हमेशा अपने होते हैं, लेकिन अब जहां योगदान देंगे, वहां की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रजत जयंती समारोह के अवसर पर रांची के मोराबादी मैदान में विभिन्न विभागों के 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसी कार्यक्रम में हासनदाग मध्य विद्यालय के पारा शिक्षक रहे अखिलेश चौबे और शिवकुमार चौधरी को भी सहायक आचार्य का नियुक्ति पत्र मिला।

नियुक्ति की खबर फैलते ही मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बधाई संदेश पहुंचते रहे। बधाई देने वालों में पत्रकार यासीन अंसारी, विवेकानंद चौबे, मुखिया फुलमंती देवी, प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी, उप मुखिया अविनाश चौबे, पूर्व बीडीसी सुदर्शन विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र चौबे, मुन्ना चौबे, रंजीत चौबे, प्रणय चौबे, कमलेश राम, विनय चौधरी, दीपक चौबे, मनोहर मुकुंद चौधरी, द्वारिका चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।

बीडीसी नंदू चौधरी ने कहा कि दोनों शिक्षक मध्य विद्यालय में रहते हुए छात्रों के प्रति हमेशा जवाबदेह रहे हैं और पठन-पाठन के स्तर

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!