रंगकर्म सृष्टि का सबसे पवित्र कर्म है : नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’

Location: Garhwa

गढ़वा : नाट्यशास्त्र के प्रणेता आचार्य भरतमुनि ने नाटक को पंचम वेद कहा है। उनकी ही परंपरा का उल्लेख करते हुए संस्कार भारती झारखंड प्रांत के मंत्री नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने कहा कि रंगकर्म सृष्टि का सबसे पवित्र कर्म है। जो भी व्यक्ति हृदय से रंगकर्म को अपनाता है, उसका जीवन सात्विक और अनुशासित हो जाता है। उसकी हर प्रस्तुति ‘सा कला या विमुक्तये’ की भावना के साथ होती है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में गांवों में पौराणिक नाटक, रामलीला आदि का आयोजन महीनों पूर्व से तैयारी के साथ होता था। किशोर, युवा और वृद्ध सभी इसमें अपनी भूमिका के अनुरूप चरित्र में ढलने का प्रयास करते थे। इससे नाट्य मंचन की गुणवत्ता बढ़ती थी और समाज में सुसंस्कार का संचार होता था।

लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोक रंगमंच की गतिविधियों में कमी के कारण युवाओं में नकारात्मक सोच और सामाजिक विकृतियों का प्रसार हो रहा है। नीरज श्रीधर के अनुसार इसका समाधान है कि आध्यात्मिक और पौराणिक प्रसंगों पर आधारित नाटकों का पुनर्जीवन किया जाए। उन्होंने कहा कि “कला साधकों को संगठित कर प्रोत्साहित करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन देना जरूरी है। तभी रंगकर्म की सकारात्मक ऊर्जा से समाज में बदलाव संभव है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!