आरटीई के तहत जीएन कॉन्वेंट स्कूल में नामांकन का सुनहरा मौका, 3 सीटें रिक्त

Location: Garhwa

गढ़वा : निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के अंतर्गत सत्र 2025-26 में जीएन कॉन्वेंट स्कूल, गढ़वा की प्रवेश कक्षा 1 में निर्धारित 25% आरक्षित सीटों में से 3 सीटें अभी भी रिक्त हैं

विभागीय सूचना संख्या 237 के तहत यह नामांकन अभिवंचित समूह, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, 40% से अधिक निःशक्त बच्चे, अनाथ बच्चे तथा ऐसे कमजोर वर्ग जिनकी वार्षिक आय ₹72,000 से कम है, के लिए किया जाएगा।

प्रवेश हेतु मानक:आयु सीमा: 31 मार्च 2025 तक बच्चे की आयु 5 वर्ष 6 माह से 7 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
दस्तावेज़:पहचान हेतु आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल।जाति प्रमाण पत्र (संबंधित वर्ग के लिए)।निःशक्त बच्चों हेतु चिकित्सा प्रमाण पत्र।आय प्रमाण पत्र (अंचलाधिकारी द्वारा जारी)।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जुलाई 2025।
विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है और कक्षा 1 से 8 तक शिक्षा प्रदान की जाती है।

विद्यालय निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और बच्चों के निशुल्क शिक्षा के लिए समय पर नामांकन करें। साथ ही आम जनता से भी आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक पात्र बच्चों को आवेदन के लिए प्रेरित करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!