गौशाला समिति की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय, भूमि पर दुकान निर्माण और चारदीवारी निर्माण पर हुआ मंथन

Location: Garhwa


गढ़वा: श्रीकृष्ण गौशाला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गौशाला परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बिनोद पाठक ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव रमेश कुमार दीपक ने किया।

बैठक में गौशाला से संबंधित विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श किया गया, साथ ही कई महत्त्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:

  1. गौशाला ऊंचरी की कुछ भूमि पर समिति की आय बढ़ाने के लिए दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए सात सदस्यीय निर्माण समिति का गठन किया गया।
  2. गौशाला परिसर की भूमि की घेराबंदी हेतु शीघ्र चारदीवारी निर्माण का निर्णय लिया गया।
  3. चारदीवारी निर्माण हेतु समिति के आजीवन सदस्यों से ₹1000 सहयोग राशि लेने का निर्णय हुआ। साथ ही आमजनों से भी आर्थिक सहयोग की अपील की गई। इसी क्रम में अवधेश कुशवाहा ने ₹5000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की, जबकि सुरेश जी ने ईंट देने का आश्वासन दिया।
  4. गौशाला में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए दो दुधारू गायों की खरीद हेतु गुप्त दान स्वरूप धनराशि समिति को प्राप्त हुई है।
  5. दुकान निर्माण संबंधी निर्माण समिति की अगली बैठक 17 जून 2025 को शाम 5 बजे गौशाला परिसर में आयोजित की जाएगी।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य: अध्यक्ष, सचिव के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, कमलेश गुप्ता, कमलेश केशरी, विजय केशरी, अवधेश कुशवाहा, अशोक मधेशिया, विकेश सिंह, नंदकिशोर पाण्डेय, नंद कुमार गुप्ता, विवेकानंद उपाध्याय, मयंक तिवारी, दिनेश चौबे, मुकेश मिस्त्री, रमेश पाठक, मंतोष, मृत्युंजय शौडिक, बिनोद प्रसाद, प्रविण जायसवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!